मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: सपा जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने निर्देश दिए कि सभी पदाधिकारी बूथ स्तर पर जनता की समस्याओं को सुने और संगठन को मजबूत करें। जिन लोगों को फॉर्म भरने की जिम्मेदारी दी गई है, वह अपने-अपने पोलिंग बूथों पर जाकर फॉर्म 6, फॉर्म 7 व फॉर्म 8 भरवाना सुनिश्चित करें। संचालन जिला महासचिव रामनारायण बाथम ने किया। इस मौके पर विधायक बृजेश कठेरिया, रामकुमार यादव, मुकुल यादव, योगेंद्र सिंह पाल, एएच हाशमी, रजनीश मिश्रा, नरेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह, खुमान सिंह वर्मा, देवेंद्र सिंह यादव, जय सिंह कश्यप, महाराज सिंह शाक्य, हरिपाल सिंह, गोपाल दास लोधी, सफी मंसूरी, किशोरी लाल वर्मा, सोनी यादव, ...