मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: जन्माष्टमी पर एक तरफ जहां शासन के सख्त निर्देश थे कि पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, वहीं यूपी स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के इंजीनियरों ने इस आदेश को अध्यात्म से जोड़कर एक अनोखा प्रयोग कर डाला। अधिकारियों ने शायद सोचा कि जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कंस की जेल के घने अंधकार में हुआ था, तो गांवों में चकाचौंध रखकर उस पौराणिक माहौल को क्यों बिगाड़ा जाए? नतीजतन, जन्माष्टमी की शाम 6 से देर रात 12 बजे तक कंट्रोल रूम से आपातकालीन कटौती का ऐसा सुदर्शन चक्र चला कि मैनपुरी के तमाम ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे के महासागर में डूब गए। रात के 12 बजते ही जहां मंदिरों और घरों में सोहर व भजनों की गूंज होनी चाहिए थी, वहां उपकेंद्रों पर फोन की घंटियां बजने लगीं। उपकेंद्रों से केवल एक ही सुरीला जवाब मिला कि...