मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने आए युवक की बिजली करंट से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर मनोना निवासी 22 वर्षीय गोविंद यादव पुत्र करतार सिंह शुक्रवार की रात 10 बजे ग्राम अशोकपुर में अपने दोस्त हर्षित के जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने गया था। इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया। करंट लगते ही हड़कंप बच गया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ल...