Mainpuri News: जनसेवा केंद्र से नकदी चोरी, डीवीआर उखाड़ ले गए चोर
मैनपुरी, नवम्बर 4 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंगोथा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। डेढ़ महीने के भीतर चोरों ने गांव में तीन दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने जन सुविधा केंद्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्राम अंगोथा के मुख्य मार्ग पर संचालित जन सुविधा केंद्र में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। केंद्र संचालक आलोक पाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सीढ़ीओं का गेट टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर जीने के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की एलसीडी और डीवीआर भी उखाड़कर ले गए।
गांव की अन्य दुकानों में भी चोरी इससे पहले चोर 29 अक्तूबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.