मैनपुरी, जुलाई 22 -- Mainpuri News: सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर दुर्गा कुंज कॉलोनी का निरीक्षण किया। केंद्र पर डा. दीपा उपस्थित मिलीं। उनके द्वारा 16 मरीज देखे गए। इस दौरान सीएमओ ने तैनात सपोर्ट स्टाफ अनिल कुमार व प्रांशु चतुर्वेदी को केंद्र की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। जिसके बाद सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने ओपीडी आईपीडी लैब, आयुष्मान कक्ष, कोल्ड चेन, प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश चिकित्साधीक्षक सिद्धार्थ सिंह भदौरिया को दिए। सीमएओ ने प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना का भुगतान पूरा न होने पर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सीएमओ के निरीक्षण में तीन डॉक्टर, कर्मचारी अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण उन्होंने...