मैनपुरी, नवम्बर 9 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना में जंगली सूकर के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले से युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। ग्राम पुसैना निवासी 28 वर्षीय रजत पुत्र अनिल कुमार सोमवार सुबह रेलवे पटरी के किनारे बैठा हुआ था। तभी अचानक वहां जंगली सूकर आ गया और युवक पर हमला बोल दिया। चीख पुकार की आवास सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूकर को वहां से भगाया। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर सैफई मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। आबादी के बीच अचानक जंगली सूकर के पहुंचने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से अभिया...