मैनपुरी, अगस्त 9 -- Mainpuri News: कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में एनएसएस की संयुक्त इकाइयों के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्ति, युवा शक्ति और विकसित भारत की संकल्पना से जुड़े कई प्रभावशाली स्लोगन लिखे। छात्राओं ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और नशा मुक्त युवा, विकसित भारत जैसे प्रेरक संदेशों को अपनी रचनाओं के माध्यम से उजागर किया। प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि परिवार और संपूर्ण समाज की प्रगति में सबसे ...