मैनपुरी, नवम्बर 16 -- Mainpuri News: आसरा आवास कॉलोनी निवासी छह वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की मां ने अपने ही सगे भाई पर बेटे की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके भाई ने मासूम को पटक-पटककर मार डाला। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। आसरा आवास कॉलोनी निवासी यासमीन पत्नी अनीश ने बताया कि उसका अपने सगे भाई बबलू पुत्र अनीश से काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बबलू आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और उससे रंजिश रखता था। यासमीन ने अपनी मर्जी से शादी की थी। दूसरी शादी के बाद वह अपने परिवार के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर भाई उससे नाराज रहता था। आरोप है कि इसी पारिवारिक रंजिश के चलते उसके छह वर्षी...