Mainpuri News: छल-कपट व आडंबर छोड़ निष्कपट व्यवहार को अपनाएं
मैनपुरी, सितम्बर 18 -- Mainpuri News: कस्बा के दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को उत्तम आर्जव धर्म श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक, शांतिधारा और नित्य-नियम पूजन के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दसलक्षण धर्म की पूजा-अर्चना की और भगवान के चरणों में अर्घ्य समर्पित किए। धर्मसभा में पुजारी अभिषेक जैन ने उत्तम आर्जव धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मन, वचन, शरीर में सरलता लाना, छल-कपट और आडंबर का त्याग करना ही उत्तम आर्जव धर्म है। मनुष्य को अपने जीवन में अंदर और बाहर से एक जैसा रहकर निष्कपट व्यवहार करना चाहिए। यह भी पढ़ें- उत्तम आर्जव और उत्तम मार्दव का संदेश उन्होंने कहा कि सरलता और सच्चाई के मार्ग पर चलने से ही आत्मकल्याण का रास्ता प्रशस्त होता है। उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.