मैनपुरी, जुलाई 4 -- Mainpuri News: कस्बे के मोहल्ला मरकिचिया में बीती रात्रि लघुशंका के लिए उठा युवक नींद में होने के चलते छत से नीचे खड़ंजे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बेवर लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले के अनुसार नरेश पुत्र विनय कुमार 25 वर्ष निवासी मोहल्ला मरकिचिया रोज की भांति छत पर सोया था। मध्य रात्रि लगभग 12:00 बजे लघुशंका के लिए जगा। अचानक संतुलन बिगड़ जाने से छत से नीचे खरंजे पर आ गिरा। कान के पास कांच की बोतल लगने से कान पर गंभीर चोटें आई। तेज आवाज होने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर उठाया। यह भी पढ़ें- Unnao News: छत से गिरकर वृद्ध घायल, जिला अस्पताल रेफर वहीं युवक के शरीर में काफी स्थानों पर गंभीर चोटे आई हैं। परिजन सीएचसी बेवर लेकर आए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी ...