Mainpuri News: चूड़ी की दुकान पर लेनदेन के विवाद पर पिता-पुत्र को पीटा
मैनपुरी, अगस्त 27 -- Mainpuri News: नगर में रामजानकी मैरिज होम के निकट स्थित एक चूड़ी की दुकान में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इन लोगों ने दुकान स्वामी व उसके पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल बन गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के मोहल्ला प्रेमचिरैया निवासी इदरीश पुत्र जैनुद्दीन की रामजानकी मैरिज होम के पास चूड़ी की दुकान है। बुधवार की देर शाम कुछ युवक दुकान पर चूड़ी खरीदने पहुंचे थे। इस दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर इदरीश के पुत्र शहवाज से युवकों की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कुछ देर बाद युवक अपने अन्य साथियों को लेकर पहुंचे और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.