मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम पीयूष जयसवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ग्राम पंचायत गोधना निवासी कौशल किशोर पुत्र सरनाम सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव के चकरोड़ की लेखपाल द्वारा दो बार पैमाइश कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक उस पर मिट्टी नहीं डलवाई गई है। उन्होंने चकरोड़ को शीघ्र दुरस्त कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर तहसीलदार गौरव कुमार, जेई मानवेंद्र सिंह, ईओ लेखराज भारती, मंडी सचिव अनुरुद्ध प्रताप सिंह, थाना प्रभारी अनुज चौहान, शिवम दुबे, लेखपाल अनुराग यादव, इमरान, अनिल कुमार, राजेश यादव, विजय कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उमड़े 250 फरियादी, निस्तारण शून्य

हिंदी हिन्द...