Mainpuri News: घिरोर-करहल मार्ग में गहरे गड्ढे बने जानलेवा
मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: ग्राम पंचायत क्षेत्र के घिरोर-करहल मार्ग जर्जर पड़ा है। बीते दिनों हो रही बारिश से मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की। शनिवार को ग्राम पंचायत कोसमा के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग पर सर्वाधिक गड्ढे कोसमा चौराहे से ग्राम गोधना तक है। यह मार्ग जीटी रोड कुरावली से घिरोर होता हुआ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़ता है, जिसके चलते मार्ग पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। मार्ग पर हुए गड्ढों में पानी भरने से आए दिन चार पहिया वाहन फंस जाते हैं और दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। जिससे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। दिल्ली तक जाने वाले वाहन कम टोल देने के चक्कर में अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.