मैनपुरी, अक्टूबर 29 -- Mainpuri News: किशनी थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों का कहर है। यह बदमाश आए दिन जानवरों की चोरी कर रहे हैं। मौका पाकर घर के बाहर सो रहे लोगों के आभूषण भी चुराकर ले जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में बदमाशों ने दो बकरे चोरी कर लिए। घर के बाहर सो रही महिला के सोने के कुंडल निकालकर भाग निकले। घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किशनी थाना क्षेत्र के कस्बा कुसमरा के रामनगर रोड निवासी शिवाजी पुत्र धर्मेंद्र कश्यप ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि 22 अक्तूबर की रात 11:40 बजे उसके घर के बाहर एक कार सवार तीन-चार बदमाश आए और दो बकरे उठाकर गाड़ी में डाल लिए। बाहर सो रही उसकी दादी के कानों के कुंडल भी बदमाशों ने निकाल लिए। इसी दौरान उसके बाबा राजबहादुर जाग गए और उन्होंने शोर मचाया। सभी बदमाश मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने ...