Mainpuri News: घर में घुसकर लाठी-डंडों व लोहे की सरिया से हमला
मैनपुरी, जुलाई 11 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के गांव चीतई में घर के सामने खड़े होकर गालियां देने का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक बुजुर्ग सहित परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चीतई निवासी ममता शाक्य पत्नी संदेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार की शाम करीब 6 बजे उनकी नाबालिग बेटियां अपने घर के अंदर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गांव का ही रामप्रकाश पुत्र ख्यालीराम उनके घर के सामने आकर गालियां देने लगा। जब ससुर रंगीलाल ने उसे गालियां देने से मना किया, तो रामप्रकाश और उग्र हो गया। उसने तुरंत अपने फोन से संपर्क कर अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.