मैनपुरी, अगस्त 10 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुन्हैसा में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधेड़ घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सुबह परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अधेड़ चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर पर एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुन्हैसा निवासी अश्वनी राजपूत ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उसके पिता वीरपाल सिंह 9 अगस्त की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। सुबह 5:30 बजे वह मौके पर पहुंचा तो उसके पिता चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। यह भी पढ़ें- सक्रिय हो जाती पुलिस तो नहीं होती वीरपाल की हत्या उनके सिर में गोली मारकर हत्या की गई। आरोप लगाया कि गांव के ही पवन शाक्य पुत्र रामचंद्र श...