Mainpuri News: ग्राहक सेवा केंद्र के चोरों ने चटकाए ताले, नकदी व लैपटॉप चोरी
मैनपुरी, सितम्बर 2 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मितकर निवासी गोपाल पुत्र सुरेश चंद्र ने चोरी की तहरीर थाना में दी है। बताया कि वह एसबीआई बैंक कुरावली के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक है। मंगलवार रात चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर रखी नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। तहरीर में बताया कि वह अपने गांव में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है। मंगलवार रात उसके पिता ग्राहक सेवा केंद्र पर लेटे थे। तभी रात में चोरों ने चाबी को मिलाकर कमरा को खोल लिया और उसमें रखे 1,33,000 रुपये व 2 लैपटॉप, 2 लैपटॉप चार्जर व एक मोबाइल चार्जर चोरी कर लिया। चोरी होने की जानकारी बुधवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वहीं थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। चोरी की घटना में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.