मैनपुरी, जुलाई 11 -- Mainpuri News: एसई ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से शनिवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद की बिजली व्यवस्था व एडिशनल बिजनेस प्लान 2026-27 पर चर्चा की। एसई ने जनपद विभिन्न केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं के तहत स्वीकृत बिजली विकास कार्यों की भौतिक व वित्तीय प्रगति की आख्या प्रस्तुत की। बैठक में ओवरलोडिंग की समस्या को समाप्त करना, जर्जर तारों को बदलना व उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि करना के बारे में चर्चा की गई। बैठक में पर्यटन मंत्री ने प्रस्तावों की सराहना की। उन्होंने जनपद में निर्बाध, सुरक्षित व लो-वोल्टेज मुक्त बिजली आपूर्ति देने को सुझाव दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति दी जाए। कहा कि कृषि कार्य के लिए किसानों को पर्याप्त...