Mainpuri News: ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
मैनपुरी, जुलाई 7 -- Mainpuri News: जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय की सुविधा से वंचित और शादी के बाद बढ़े हुए परिवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक लाभार्थी केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या पंचायत घरों में स्थापित जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समंवयक नीरज शर्मा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का बीपीएल या एपीएल श्रेणी के लघु-सीमांत, भूमिहीन किसान, महिला मुखिया, अनुसूचित जाति, दिव्यांग श्रेणी में होना अनिवार्य है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में अधिकांश घरों में शौचालय पहले से निर्मित हैं, इसलिए इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.