Mainpuri News: गुमशुदा युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: मैनपुरी। पांच दिन पहले बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम अंजनी में सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शव की पहचान न होने से शव मोर्चरी पर रखवाया गया। गुरुवार की शाम परिजनों ने सैफई पहुंचकर शव की पहचान की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर सैफई पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन शव कुरावली के ग्राम तरौली लाए और अंतिम संस्कार कर दिया। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम तरौली निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा 31 अगस्त को मैनपुरी से बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम अंजनी में शहीद प्रवीन कुमार की प्रतिमा के निकट अज्ञात वाहन ने सुरेंद्र शर्मा को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: नेशनल हाइवे पर युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.