मैनपुरी, नवम्बर 7 -- Mainpuri News: सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई शादी के कुछ ही महीनों बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर सात महीने की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति, सास और ननद द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण मानसिक आघात से उसकी जान गई। अदालत के आदेश पर किशनी पुलिस ने पति समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कन्नौज जिले के ग्राम दाम्परपुर निवासी प्रेमलता ने न्यायालय को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री नीलम का विवाह 7 मार्च 2025 को किशनी थाना क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी शिवम के साथ सामूहिक विवाह समारोह में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शिवम, सास मीरा और ननद रीना एक लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग को लेकर नीलम को शारीरिक व...