Mainpuri News: गणेश चतुर्थी कल, घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता, भक्तों में छा गया उत्साह
मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: गणेश चतुर्थी सोमवार को है। कल से शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक गणपति बप्पा के जयकारे गूंजेंगे। जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। सुबह-शाम महाआरती के साथ दस दिनों तक जिलेभर में भक्ति का माहौल रहेगा। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इससे पहले बाजारों में भी भगवान गणेश की मूर्तियां और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के विभिन्न बाजारों में इस बार मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दुकानों पर भगवान गणेश की अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक है। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं। सबसे अधिक मांग 500 से 1000 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.