Mainpuri News: खेत पर कब्जे के विवाद में मारपीट, आहत किसान ने फांसी लगाई
मैनपुरी, नवम्बर 21 -- Mainpuri News: औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम ईसई गोपालपुर में दो बीघा खेत पर कब्जे के विवाद में एक किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम खेत पर कब्जे का विरोध करने पहुंचे किसान को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शनिवार सुबह उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम ईसई गोपालपुर निवासी 38 वर्षीय राकेश कठेरिया पुत्र सुरेश चंद्र कठेरिया ट्रक चलाते थे। पिता की मृत्यु के बाद वह घर पर ही रह रहे थे और खेती करते थे। परिजनों के अनुसार, पिता की मौत के बाद से ही गांव के भूरे पुत्र बृजपाल द्वारा उनके दो बीघा खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- 75 साल से विवाद, विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति को मौत का जिम्मेदार बताकर किसान ने की आत्महत्या विरोध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.