मैनपुरी, सितम्बर 8 -- Mainpuri News: सौ सैया महिला अस्पताल के बाहर नर्सिंग हॉस्टल के पास खुले में मेडिकल वेस्ट फेंके जाने से लोगों में आक्रोश है। अस्पताल से निकलने वाले चिकित्सकीय अपशिष्ट को खुले में डालकर मानकों की अनदेखी की जा रही है। कूड़े के ढेर में उपयोग की गई सुई, सिरिंज, यूरिनरी कैथेटर की नलियां, पैड समेत अन्य मेडिकल सामग्री पड़ी दिखाई दे रही है। कई इस्तेमाल की गई सिरिंज सड़क तक पहुंच गई हैं, जिससे राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सौ शैया के पास जिस स्थान पर मेडिकल वेस्ट डाला जा रहा है, उसके आसपास नर्सिंग हॉस्टल का स्टाफ भी रहता है। इसी मार्ग से देवपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों और अस्पताल आने-जाने वाले हजारों लोगों का दिनभर आवागमन रहता है। ऐसे में खुले में पड़े संक्रमित चिकित्सकीय कचरे से किसी व्यक्ति के संपर्क में आने या ...