मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: ब्लॉक क्षेत्र के गांव कृपालपुर में पिछले चार दिनों से अंधेरे में डूबने को मजबूर ग्रामीणों की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। आकाशीय बिजली गिरने से फुंके ट्रांसफार्मर की खबर हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और गांव में नया ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया है। ट्रांसफार्मर लगते ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी थी। भीषण गर्मी और उमस के बीच लाइट, पंखे व फ्रिज ठप होने से लोग बेहाल हो गए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला, ग्रामीणों में आक्रोश वहीं बरसात के मौसम में रास्तों पर जहरीले कीड़े-मकोड़ों और स...