मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: ब्लॉक क्षेत्र के गांव कृपालपुर में पिछले चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। बिजली विभाग द्वारा इसे अब तक न बदले जाने से करीब बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गर्मी और उमस के बीच ग्रामीण बिजली न होने से बेहाल हैं। घरों में न तो लाइट जल पा रही है और न ही फ्रिज या पंखे चल पा रहे हैं। मोबाइल चार्ज न होने से लोगों का संपर्क भी कट रहा है। बरसात के मौसम में सड़कों और रास्तों पर जहरीले सांप-कीड़े निकल रहे हैं। रात में अंधेरा रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और किसी हादसे या सर्पदंश की आशंका बनी हुई है। बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में पुनीत, दिव्यांश, आर्यन, हरनारायण, प्रेमचंद, बालेश्वर, देव सिंह, महेंद्र सिंह, करण स...