Mainpuri News: कूलर के करंट से युवक की मौत, मचा कोहराम
मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम भवीचंदपुर में कूलर के करंट से युवक की मौत हो गई। देर रात युवक की मौत होने की जानकारी पाकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से रक्षाबंधन के त्योहार पर परिवार में मातम पसर गया। गांव में भी शोक फैल गया है। ग्राम भवीचंदपुर निवासी 22 वर्षीय निखिल शाक्य पुत्र वीरभान शाक्य गुरुवार की रात खाना खाने के बाद गांव के बाहर बने अपने मकान में सोने के लिए चला गया। उसने कूलर चालू किया वैसे ही उसे करंट लग गया और मौत हो गई। रात में ही घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी आशीष दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.