Mainpuri News: कुत्ते के हमले में भाभी-देवर घायल
मैनपुरी, जुलाई 13 -- Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छेड़ी में एक आवारा खूंखार कुत्ते ने भाभी देवर पर हमला कर दिया। महिला को इस कदर कुत्ते ने काटा कि महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कुत्ता अब तक गांव में आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर चुका है। पूरे गांव में कुत्ते की दहशत का माहौल है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छेड़ी निवासी 30 वर्षीय विनीता देवी पत्नी लोकेश चंद्र सोमवार को अपने खेत पर धान की रोपाई करने गईं थी। कुछ देर बाद वह पास में ही एक पेड़ के नीचे बैठ गईं। तभी वहां सो रहे आवारा कुत्ते ने अचानक विनीता पर हमला बोल दिया। कुत्ता काफी देर तक विनीता पर हमलावर रहा। विनीता की चीख पुकार सुनकर पास में ही काम कर रहे उनके देवर विजेंद्र सिंह पुत्र सरमन सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.