मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: जनपद में खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। सोमवार को किसान विकास भवन के परिसर में धरना करने पहुंचे। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की और सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। कहा कि किसान खाद के लिए भटक रहा है। लेकिन उसे खाद नहीं मिल रही। किसानों को धान की फसल की रोपाई करने में परेशानी हो रही है। भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जन शक्ति) के बैनरतले किसानों ने विकास भवन में धरना दिया। जिलाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। अतुल यादव ने कहा कि एक महीने से मशीने बंद हैं। मैनपुरी में बहुत कम किसानों की फार्मर आईडी ही अभी तक बन पायी है। जबकि खाद के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। जिसके कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। सीडीओ नेहा बंधु ने किसान दिवस में...