मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: आर्म्स एक्ट के मुकदमे से जुड़ी तारीख पर कोर्ट न जाने वाले भाजपा नेता किशन दुबे की बुधवार को भी जमानत नहीं हो सकी। किशन के जमानत प्रार्थना पत्र पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई तो पुलिस ने आपराधिक इतिहास पता करने के लिए समय मांग लिया। कोर्ट ने पुलिस के प्रार्थना पत्र को मंजूर कर लिया और समय दे दिया। अब आज गुरुवार को इस मामले में जमानत के फैसले पर सुनवाई होगी। भाजपा नेता को तीन दिन पहले कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। शहर के गोपाल नगर निवासी भाजपा नेता किशन दुबे के विरुद्ध वर्ष 2008 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। भाजपा नेता किशन कोई भी तारीख पर नहीं जा रहे थे। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए थे।सोमवार को पुलिस ने उन्हें आव...