Mainpuri News: किशनी से आगरा के लिए नई बस सेवा शुरू
मैनपुरी, अगस्त 26 -- Mainpuri News: ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए मैनपुरी डिपो ने रठेह (किशनी) से आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। किशनी बस स्टैंड पहुंचे चालक अवधेश यादव और परिचालक प्रदीप कुमार का स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। चालक-परिचालक ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे रठेह से चलकर 7:30 बजे किशनी पहुंचेगी। इसके बाद समान कटरा, सौज, कुर्रा, करहल, सिरसागंज, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद व टूंडला होते हुए दोपहर 12 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में दोपहर एक बजे आगरा से चलकर शाम 5:30 बजे मैनपुरी स्टैंड पहुंचेगी और भांवत व लेखराजपुर होते हुए किशनी आकर रात्रि विश्राम करेगी। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि जल्द अन्य चिन्हित रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.