मैनपुरी, सितम्बर 6 -- Mainpuri News: पत्नी से हुए गृह क्लेश से क्षुब्ध होकर काली नदी में कूदे अधेड़ का तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें लगातार नदी में उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। घटना क्षेत्र के ग्राम रकरा की है। 45 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र बनवारीलाल का गुरुवार शाम अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इससे आहत होकर उसने जसराजपुर के पास काली नदी के पुल से छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन तीन दिन बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला। सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि तलाश अभियान लगातार जारी है। टीमों का दायरा बढ़ाकर खोज की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...