मैनपुरी, सितम्बर 27 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतारा के गांव कल्याणपुर में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। तालाब में पानी अधिक भर जाने से आसपास के कई घरों में पानी घुस गया है। गांव में जगह-जगह जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को ग्रामीण ओम प्रकाश सिंह, आलोक, मोहित, विपिन, रामनिवास, सर्विस, पिंटू, विजय, राजू, सरवन, महाकाल, बालक राम, रोहित, लल्ला, जयवीर आदि ने जलभराव को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि तालाब के पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी गांव की ओर बढ़ रहा है। तालाब का पानी घरों में घुस गया है। जिससे समस्या खड़ी हो गई। ग्रामीणों ने तालाब के पानी की निकासी कराने की मांग प्रशासन से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...