Mainpuri News: कलाई पर बांधी स्नेह की डोर, लिया सुरक्षा का भरोसा
मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही जिले भर के नगर व ग्रामीण अंचलों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। बहनों ने स्नान-ध्यान के बाद पूजा की थाली सजाई, जिसमें रोली, अक्षत, दीपक और मिठाइयों के साथ आकर्षक राखियां शामिल रहीं। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। वहीं, भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन देते हुए उन्हें मनपसंद उपहार और उपहार स्वरूप धनराशि भेंट की। त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही। मिठाई और राखी की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। परिवहन व्यवस्था पर भी इसका असर देखा गया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.