मैनपुरी, अक्टूबर 31 -- Mainpuri News: करवाचौथ के बाद महिला का पति से विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर निवासी शिवपाल पुत्र गोरेलाल सविता का गुरुवार की शाम करवाचौथ का व्रत तोड़ने के बाद पत्नी किरन (35) से विवाद हो गया। उस समय मामला शांत हो गया। मगर शुक्रवार की सुबह नौ बजे पति-पत्नी में फिर से झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान उनके तीन बच्चे भी घर पर थे। गुस्साई किरन कमरे के अंदर चली गई और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बच्चों ने देख लिया तो शोर मचा दिया। शोर होने पर शिवपाल और मोहल्ले के लोग ...