मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने आमजन की शिकायतें सुनीं। ग्राम नगला राजा (कोसमा हिनूद) निवासी आकाश और ममता देवी ने शिकायत की कि उनकी निजी भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

शिकायतों का निस्तारणडीएम ने प्रभारी निरीक्षक घिरोर को निर्देश दिए कि दोनों पक्षों को बुलाकर लेखपाल के माध्यम से अभिलेखों का मिलान कराकर कब्जा हटवाया जाए। ग्राम बादशाहपुर निवासी अमन द्वारा मकान के बंटवारे की मांग पर एसडीएम घिरोर को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने समाधान दिवस में भूमि विवादों की घटती संख्या पर संतोष जताया, लेकिन स्पष्ट किया कि दबंगई से कब्जे की शिकायतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने राजस्व और पुलिस टीम को निर्देश दिए कि थाने से ही पुलिस-राजस...