मैनपुरी, नवम्बर 22 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के गांव लालपुर मड़ैया निवासी 35 वर्षीय युवक की उड़ीसा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक दिल्ली में रहकर कंटेनर चलाता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को उसका शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्र के ग्राम लालपुर मड़ैया निवासी 35 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र रामवीर दिल्ली में रहकर कंटेनर चलाते थे। उनकी पत्नी गांव में रहती है। परिजनों के मुताबिक अवधेश दिल्ली से कंटेनर लेकर उड़ीसा गए हुए थे। बीते बुधवार को उन्होंने फोन कर पत्नी को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद अचानक फोन कट गया। पत्नी ने कुछ समय बाद दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। शुक्रवार को कंटेनर मालिक ने फोन कर परिजनों को अवधेश की उड़ीसा में मौत हो...