Mainpuri News: ऑटो में बैठाकर यात्रियों से टप्पेबाजी करने वाले तीन गिरफ्तार
मैनपुरी, जुलाई 6 -- Mainpuri News: ऑटो में बैठाकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला सदस्य भी शामिल है। इन आरोपियों ने 3 जुलाई को मायके से ससुराल जा रही महिला के बैग से सोने चांदी के आभूषण और नकदी चुरा लिए थे। घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने पुलिस लाइन के सभागार में इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला राजा निवासी अंजू पत्नी नरेंद्र सिंह अपने मायके कुरावली के शरीफपुर से ससुराल जा रही थी। जैसे ही वह कुरावली एटा हाईवे पर शरीफपुर से ऑटो में बैठकर लखौरा अंडरपास के निकट पहुंची तभी ऑटो में सवार तीन लोगों ने उसके बैग से सोने चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.