Mainpuri News: एसडीएम ने 18 बीघा जमीन को कराया कब्जामुक्त
मैनपुरी, अगस्त 13 -- Mainpuri News: मिशन समाधान अभियान के तहत एसडीएम ने ग्राम जाफरपुर में 18 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। गुरुवार को मिशन समाधान के तहत एसडीएम सुमिष्ठा सिंह राजस्व टीम के साथ नगर पंचायत के वार्ड ग्राम जाफरपुर में पहुंची। राजस्व टीम ने अभिलेखों के आधार पर तीन स्थानों पर ऊसर भूमि की पैमाइश करते हुए 18 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीएम ने लोगों को चेतावनी दी कि सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोबारा कब्जा करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने अधिकारियों व राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भूमि की निगरानी की जाए, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.