Mainpuri News: एलाऊ में बंदरों का आतंक, महीने भर में छह बच्चे घायल
मैनपुरी, अगस्त 23 -- Mainpuri News: ब्लॉक जागीर क्षेत्र के एलाऊ गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। गांव में करीब दो दर्जन बंदर घूम रहे हैं और आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। पिछले एक महीने में बंदरों के हमले में आधा दर्जन छोटे बच्चे घायल हो चुके हैं। रविवार सुबह भी एक बंदर ने मायके आई महिला के डेढ़ माह के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। ग्राम एलाऊ में एक माह के दौरान वीरशाय शाक्य, पुष्पेंद्र तोमर, वीरू पाल, संजू कुमार, गोविंद सहित कई ग्रामीणों के छोटे बच्चे बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। रविवार सुबह गांव में अपने मायके आई सोनम पाल के तीन माह के बेटे अंकुश पुत्र सचिन पर बंदर ने हमला कर दिया। बच्चे के रोने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.