मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन (स्नातक व शिक्षक खंड) को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से आगरा मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को मैनपुरी के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय (देवी रोड) स्थित बूथों पर पहुंचकर पेयजल, शौचालय, प्रकाश, रैंप और कतार प्रबंधन जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान दिवस से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जाएं। सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: शिक्षक निर्वाचन के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां सेक्टर व जोनल मजिस...