मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इंतिखाब आलम ने महिला की शिकायत पर इंडियन बैंक की मैनपुरी शाखा को निर्देश दिए हैं कि बैंक महिला के फिरोजाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते में इंडियन बैंक में जमा एफडीआर की धनराशि 50 हजार रुपये स्थानांतरित करें। महिला ने इस संबंध में अधिकरण को एक शिकायती पत्र दिया था जिस पर फैसला सुनाया गया है। फिरोजाबाद के मोहल्ला खेड़ा निवासी रोशनी पत्नी सोनू कुमार ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मैनपुरी के यहां शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि एफडीआर धनराशि का भुगतान इंडियन बैंक की मैनपुरी शाखा द्वारा नहीं किया जा रहा है। इस खाते में 12 जून 2023 को मुआवजे की धनराशि 50 हजार रुपये जमा करवायी गई थी लेकिन अब उसे उपचार के लिए रुपयों की आवश्यकता है। आय का कोई साधन नहीं है लेकिन बैंक...