मैनपुरी, जुलाई 13 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम नगला धुरा (महिगवां) में खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों द्वारा जबरन खेत की वास्तविक मेड़ काटकर दूसरे के खेत में मिलाने का विरोध करने पर पीड़ित परिवार पर धारदार हथियारों, लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया गया। इस हिंसक वारदात में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने चार नामजद समेत कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी पीड़ित हरिश्चंद्र दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई की शाम करीब 4 बजे वह अपने खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान पृथ्वीपुर कमलपुर निवासी विजय बहादुर यादव, उसके पुत्र ऋषभ व अंशुल, साला रामनिवास और 4-5 अज्ञात लोग उनके खेत की मेड़ काटकर अपने पक्ष में करने लगे। जब हरिश...