Mainpuri News: एक माह पूर्व रजवाह में लगी खंदी नहीं कराई गई बंद
मैनपुरी, अक्टूबर 27 -- Mainpuri News: भोगांव क्षेत्र के जसनपुर गांव के पास रजवाह में करीब एक माह पूर्व लगी खंदी अब तक बंद नहीं कराई गई है। ऐसे में रजवाह में पानी छोड़े जाने की संभावना के बीच किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि खंदी बंद कराए बिना रजवाह में पानी छोड़ा गया तो आसपास के खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो सकता है। इन दिनों किसान आलू की बुवाई में जुटे हैं। वहीं गेहूं की फसल की तैयारी भी की जा रही है। गेहूं की बुवाई से पहले नहर, रजवाह में पानी छोड़ा जाता है। ऐसे समय में जसनपुर के पास रजवाह की खंदी बंद न होने से किसानों को अपनी फसलों की चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि खंदी को बंद कराने के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई और रजवाह में पानी छोड़ दिया गया तो खेतों में पानी भरने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.