Mainpuri News: एक घंटे की झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत
मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: जनपद में कई दिनों के बाद दोपहर में बारिश हुई तो भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। दोपहर के समय एक घंटे तक झमाझम पानी बरसा। जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। उधर बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने भी राहत महसूस की। हालांकि एक घंटे की बारिश भी खेतों की प्यास बुझा नहीं सकी। खेतों में जलभराव जैसी स्थिति नहीं पहुंची। जनपद में इस बार बारिश कम हो रही है। अभी तक जिले के किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार है। जिले में अब तक दो-तीन बार बारिश तो हुई है लेकिन ऐसी बारिश नहीं हुई जो खेतों को लबालब कर दे। कम बारिश होने से उमस भरी गर्मी भी लोगों को पसीना-पसीना किए हुए हैं। सोमवार को सुबह से ही भीषण उमस भरी गर्मी रही। दोपहर में आसमान में छाए बादल बरस पड़े। एक बजे शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे तक होती रही। एक घंटे तक दक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.