Mainpuri News: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को लेकर लेखपालों ने दिया धरना
मैनपुरी, अगस्त 22 -- Mainpuri News: अयोध्या में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार को तहसील में लेखपाल संघ ने काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद अयोध्या में जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में एक लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संघ का कहना है कि यदि कोई कर्मचारी दोषी है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन किसी एक मामले के आधार पर पूरे लेखपाल समाज को संदेह की नजर से देखना उचित नहीं है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि हम एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में नहीं हैं, लेकिन किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- लेखपाल संघ ने दिया तहसील मुख्यालयों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.