Mainpuri News: उत्कृष्ट कार्य करने पर 20 सफाईकर्मियों को किया सम्मानित
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: नगरपालिका सभागार में बुधवार को सफाई मित्र सुरक्षा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने बेहतर साफ-सफाई करने वाले 20 सफाई मित्रों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। डा. अमित राजपूत, डा. सिद्धार्थ चौहान, डा. सतेंद्र सिंह ने सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। चेयरमैन ने कहा कि पालिका प्रशासन समय-समय पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मानित करती हैं, जिससे उनका हौसला बढ़े। कर्मचारियों को पीपी किट भी वितरित की। वहीं सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह व अनिल कुमार ने अन्य कर्मचारियों से अपील की है कि वह अपने कार्यों में बदलाव लाएं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा किट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.