मैनपुरी, अगस्त 6 -- Mainpuri News: बेवर क्षेत्र में गुरुवार को एक ई-रिक्शा पानी से भरे गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया। यह ई-रिक्शा राशन लेने जा रही महिलाओं को ले जा रहा था। इस हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य सवारों को मामूली चोटें आईं। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम खांकेताल निवासी उमा देवी पत्नी संजीव कुमार और पुष्पा देवी पत्नी करू गांव के बाहर राशन लेने जा रही थीं। ई-रिक्शा में कुल पांच लोग सवार थे। रास्ते में बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा था। जिससे गड्ढा दिखाई नहीं दिया और ई-रिक्शा का पहिया गड्ढे में उतरते ही वाहनअनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उमा देवी के हाथ में गंभीर चोट लगी। वहीं पुष्पा देवी के पैर में चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज ज...