मैनपुरी, अगस्त 25 -- Mainpuri News: तहसील सदर परिसर स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयरहाउस की वाह्य सुरक्षा का डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें और खराब कैमरों को तत्काल बदला जाए। साथ ही कम से कम एक महीने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग हर हाल में सुरक्षित रखी जाए। पुलिसकर्मियों से कहा कि अपनी शिफ्ट में वेयरहाउस के चारों ओर घूमकर नियमित निगरानी करें और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। परिसर में नियमित सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...