Mainpuri News: इंजीनियरिंग कॉलेज नशा मुक्त घोषित, होगा एक हजार का जुर्माना
मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को नशा मुक्त परिसर घोषित किया गया है। परिसर में किसी प्रकार के नशे से जुड़े मादक पदार्थों के सेवन करने पर एक हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई होगी। एलडीएएच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे देश, समाज एवं परिवार में तंबाकू, सिगरेट, गुटखा, शराब आदि मादक पदार्थ के सेवन की गंभीर कुरीतियां फैली हैं। जिस कारण हमारा युवा वर्ग अपने उद्देश्य से विचलित हो रहा है। इस कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए कॉलेज प्रतिबद्ध है।
कॉलेज की पहल केंद्र और प्रदेश सरकार की मुहिम को आगे बढाते हुए कॉलेज मैनपुरी परिसर को नशा मुक्त परिसर घोषित किया गया है। संस्थान परिसर में किसी भी प्रकार के तंबाकू, सिगरेट, गुटखा, शराब एवं अन्य मादक पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.